Advertisements
Advertisement

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त, द्वारा अनुमंडल कार्यालय, चांडिल एवं डीसीएलआर कार्यालय, चांडिल के राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वादों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर उपायुक्त, सरायकेला खरसावां, प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल एवं जिला विधि शाखा के कर्मी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में विभिन्न वादों के निष्पादन में संभावित त्रुटियों या गलतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नियमानुसार प्रक्रियाओं के अनुपालन एवं युक्तिसंगत न्याय निर्णयन के लिए संबंधित न्यायालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सुनवाई की विभिन्न तिथियों के बीच अनावश्यक अंतराल नहीं हो और न्यायालय का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement




