सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के ट्रैफिक विभाग द्वारा इन दिनों लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकताअभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में राजनगर में यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी द्वारा रुंगटा स्टील एवं जनता के साथ सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।रूंगटा स्टील, एवं आम जनता को राजनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में रुंगटा स्टील और जनता के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन, और नशे में ड्राइविंग से होने वाले खतरों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को जागरूक करने के लिए प्रजेंटेशन, वीडियो क्लिप और रोड सेफ्टी से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की भागीदारी ने शिविर को सफल बनाया। रूंगटा स्टील प्रबंधन ने इस पहल के जरिए समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह शिविर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।




