
जमशेदपुर: इस प्रचंड गर्मी में सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जमशेदपुर ट्रॉफिक पुलिस के जवान अपना कर्तव्य निभाते है। लेकिन इन्हें ना छांव की व्यवस्था है और ना ही पेयजल के व्यवस्था। एसे में खुले आसमान के नीचे ड्यूटी करना जोखिम भरा है। जिसे लेकर जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में इन जवानों के बीच छाता, घड़ा और तौलिया का वितरण किया गया। रविवार को सीसीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी किशोर कौशल ने सभी ट्रैफिक थाना के आए जवानों के बीच छाता का वितरण किया।एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी में ट्रॉफिक पुलिस के जवान लगातार धूप में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं,ऐसे में उनकी स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था ने यह पहल की है।
इस मौके पर एसएसपी ने कहा की जवानों को छाता तौलिया ors के साथ घड़ा भी दी जा रही है। ताकि अपने साथ राहगीरों को भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, मित्र हेल्दी संस्था के प्रभात कुमार, राकेश प्रसाद, आदर्श वर्मा, आयुष कांत, देवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मुख्य रूप से मौजूद थे।




