Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के ट्रैफिक पुलिस गोलमुरी प्रभारी भूषण कुमार के द्वारा विगत कुछ दिनों से जागरूकता अभियान चला रहे है। यह अभियान सड़क के किनारे अतिक्रमण के विरुद्ध व यातायात नियमों के पालन व अपने सुरक्षा के संबंध में चलाएं जा रहे है। इसी क्रम में गोलमुरी चौक में आमजन व मार्केट के दुकानदारों और पेट्रोल पंप में जाकर बिना हेलमेट पहने आए ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से उपयुक्त व कारगर हेलमेट पहनने, रेड लाईट जम्प नहीं करने तथा मानक तय से इतर ब्लैक शीशा के उपयोग ना करने के अलावे कई अन्य सुरक्षा नियमों का पालन के संबंध में हिदायत देते हुए, जागरूक किया गया।
Advertisement

इस बारे में प्रभारी भूषण कुमार का मानना है, कि फाइन करने से ज्यादा जरूरी है। लोगो को इसके प्रति जागरूक करना है, ताकि वे नियमों का पालन हमेशा करे।
Advertisement




