Advertisements
Advertisement

रांची: झारखंड के लातेहार जिले मे हृदय विधारक, और लोमहर्षक घटनाएं घटित हुई है। प्राप्त जानकारी की अनुसार लातेहार जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के भुषाड गांव में ठनके से छह साल की मासूम की जान चली गई। हादसे के वक्त वह पेड़ के नीचे खेल रही थी जबकि दरियातू गांव के जग्गू कुमार व सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि लातेहार के जागीर गांव में भी ठंनका गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब कि पलामू में एक व्यक्ति की मौत हो गई।





