Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता):शेरे पंजाब चौक से आदित्यपुर थाना जाने की मुख्य सड़क पर केडिया पेट्रोल पंप के पास गंदगी से आधा सड़क जाम एवं बदबू से हो रही परेशानी एवं खुले आम सड़क पर बह रहे नाले के गंदे एवं दुर्गधित पानी से आम जनता का जीना मुहाल है. इस मार्ग में आदित्यपुर थाना, सरकारी अस्पताल, फारेस्ट ऑफिस, बिजली कार्यालय जैसे कार्यालय हैं.
Advertisement

इतना ही नहीं दैनिक बाजार आने -जाने में आम लोगों को रोज की परेशानी से आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एवं जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों को जन कल्याण मोर्चा ने अवगत करा दिया है. साथ ही उम्मीद जताया है कि जल्द ही इस पर सख्त कारवाई होगी. जिससे आदित्यपुर थाना रोड पर आम जनता को चलने में सहूलियत होगी.






