सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर कपाली थाना प्रभारी घीरंजन कुमार द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा सघन छापेमारी एवं जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान साततल्ला मैदान एवं काशीपुर स्कूल कैंपस जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जहां अक्सर युवाओं के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होती रही है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों स्थानों से 02 मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिनके संबंध में मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। संदेह के आधार पर दोनों वाहनों को जब्त कर कपाली ओ0पी0 थाना प्रभारी घीरंजन कुमार द्वारा थाना लाया गया।

इसके पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहनों का सत्यापन एवं दस्तावेजीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उनका कागजात तैयार किया जा रहा है तथा अभियोजन की प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय को भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रूप से बने रहे।




