
सरायकेला: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गृह जिला सरायकेला खरसावां जिले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बुधवार की शाम चौका थाना अंतर्गत हैसाकोचा स्थित जंगल क्षेत्र मे मिनी शराब फैक्ट्री में दलबल के साथ दबिश दी. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग- अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन एवं शराब बनाने में प्रयोग हो रहे 16 बोरा डोडा भी बरामद किया है .बताया जाता है कि एसपी मनीष टोप्पो के सख्त निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। थानेदारों को भी साफ चेतावनी दिया गया है कि यदि उनके इलाकों से अवैध धंधों की शिकायते मिलती है तो नपे जाएंगे. यही वजह है कि जिले का हर थानेदार इन दिनों क्षेत्र में अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जिले में संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप, बालू, लॉटरी के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रहीं हैl सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं उनके द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जिले के शराब माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों की माने तो कल रात चौक थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री तथा अवैध शराब लदे तीन पिकअप वैन (दो छोटा हाथी, एक बोलेरो) बरामद भी किया गया है! एसटीएफ टीम को उक्त स्थल से झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग तथा ब्रांडेड शराब कंपनी का लोबो(लेबल) तथा 500 किलो डोडा बरामद होने की भी चर्चा हैl
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा झारखंड प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, उसे उनके गृह जिले के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो एवं उनके एसटीएफ टीम में शामिल सतीश वर्णवाल, विपुल ओझा, शंकर तिवारी एवं अन्य पूरा करने में दिन- रात एक कर लगे हुए हैंl चौका थाना क्षेत्र में एसटीएफ के सतीश वर्णवाल, विपुल ओझा एवं शंकर तिवारी के प्रयास से अवैध मादक द्रव्यों तथा नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ हैl
बता दे कि इन दिनों मुख्यमंत्री एवं कई वरीय पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में नशा मुक्ति हेतु बृहत स्तर पर अभियान चला रहे हैंl इस दौरान सरायकेला- खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आम लोगों से अपील की है कि गांजा,अफीम, चरस, शराब, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू आदि नशा छोड़ें और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाए l साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अफीम की खेती,खरीद-बिक्री करने वालें की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की है l





