जमशेदपुर : जमशेदपुर टाटा स्टील के द्वारा आयोजित हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत सुबह 5:30 बजे टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया पेसिफिक के सीईओ टीवी नरेंद्र ने फ्लैग ऑफ कर इसकी शुरुआत की इस मैराथन दौड़ में देश भर के धावक शामिल हुए. महिला वर्ग और पुरुष वर्ग मैराथन दौड़ में 21 किलोमीटर 10 किलोमीटर 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी.

21 किलोमीटर के विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और ₹1 लाख कैश अवार्ड वही विजेता को 75 हाजर कैश और ट्रॉफी प्रदान की गई.वही टाटा स्टील के मैनेजिंग डॉक्टर और एशिया पैसेफैक्स की सीईओ ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था पहली बार 21 किलोमीटर की दौड़ को शामिल किया गया है.आने वाले वर्षों में फुल मैराथन की तैयारी की जा रही है और यह मैराथन दौड़ ही नहीं पूरे शहर के लिए एक तरह से फिटनेस एक्टिविटी की तरह है जहां हर वर्ग के लोग इस दौड़ में शामिल होकर अपने आप को फिट रखने का संकल्प ले रहे हैं।





