सरायकेला : स्वदेशी जागरण मंच सरायकेला खरसावां के जिला संयोजक अजीत सिंह के अध्यक्षता में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत में स्थित परशुराम भवन में मंच की जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कमेटी का विस्तार किया गया। कमिटी में चांडिल निवासी नितेश तिवारी को जिला सह-संयोजक राजनगर निवासी रविकांत भगत को विचार विभाग प्रमुख, आदित्यपुर निवासी अल्पना कुमारी को महिला प्रमुख, गम्हरिया निवासी विवेक कुमार को संघर्ष वाहिनी प्रमुख, गम्हरिया निवासी प्रशांत माईती को प्रचार प्रमुख, गम्हरिया निवासी हरिशंकर साह को पत्रिका प्रमुख, गम्हरिया निवासी प्रमोद अग्रवाल को कोष प्रमुख का दायित्व दिया गया।

सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा और विभाग संयोजक राजकुमार साह ने अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए बधाई दिए। बैठक में स्वदेशी सप्ताह, एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम, जिला सम्मेलन एवं स्वदेशी मेला समेत आगामी होने वाले कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वदेशी सप्ताह मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवापली से पूर्व ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया में आयोजन किया जाएगा। दिसंबर महीने में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और 06-14 फरवरी 2026 तक आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में स्वदेशी मेला आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू, संतोष प्रसाद, अमित सिंहदेव, विकास सिंह, दिलीप सिंह,सोमनाथ,सोमेन मंडल समेत कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।





