जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में केडिया कावंटिया की टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है इस चुनाव में 11 पद और 30 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष सहित चार पद निर्विरोध चुना गया वहीं चार पदों के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार उतारा गया था, लेकिन सभी पदों पर सभी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की। शान 7:00 बजे बाद घोषणा होते ही पूरा चैंबर परिसर उल्लास से भर उठा ढोल नगाड़े के बीच सभी खुशी से नाचने झूमने लगे।

इस मौके पर विजय आनंद मुनका और अध्यक्ष मानव केडिया ने कहां की पूरी टीम का जीत का श्रेय व्यवसायियों और उद्यमियों को देते हैं। 4 साल के कार्यकाल मे जो भी कार्य किए है, उससे बढ़कर उद्यमियों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा वहीं मानव केडिया ने कहा कि चेंबर का निरंतर यह प्रयास रहा है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को आरंभ करें इसे लेकर वे अभी निरंतर सरकार से वार्ता कर उसे शुरू करने के लिए प्रयासरत है क्योंकि इस एयरपोर्ट के आरंभ होने से झारखंड उड़ीसा और बंगाल के लिए काफी फायदा होगा।





