Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री नर्मदेश्वर शिव हनुमान सूर्य मंदिर की समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल की अध्यक्षता में रविवार की शाम हुई. जिसमें महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया जायेगा.
सुबह से 01 बजे दिन तक जलाभिषेक का कार्यक्रम चलेगा. दिन में 02 बजे से रूद्राभिषेक किया जायेगा. इस कार्यक्रम में जो भाग लेंगे वे मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं. सायंकाल से रात्रि तक शिवपार्वती विवाह का पुण्य तथा कल्याणकारी कार्य संपन्न होगा. संध्या समय प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा.

जिसमें सभी आम व खास आमंत्रित हैं. बैठक में अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल के आलावा मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार, मार्गदर्शक रवींद्र नाथ चौबे, रजनीश, अरविंद सिंह, रमेश अग्रवाल, अनिल कुमार, ठाकुर, शंभु यादव, मनोज कुमार, समरेश कुमार, मनोज कुमार, अजीत सिंह, परमानन्द पांडे, एवं अमित सिंह बाबी आदि अन्य दर्जन लोग उपस्थित थे.




