
सिद्धार्थ पाण्डेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ): नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव स्थित मुख्य सड़क पर कल गुरुवार सुबह 11 बजे एक लाल रंग की स्कार्पियो ने साढ़े तीन वर्षीय नाबालिक सिलोंती चाम्पिया को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से नाबालिक लड़की तीन मीटर दूर छटक्कर गिर पड़ी।गिरने के कारण उसके सर पर काफी गंभीर चोट लगी। और सर फट गया। सर फटने से काफी खून निकलने लगा। तुरंत ही उसके माता पिता ने गुवा सेल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसके सर में तीन टांके लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लाल रंग की स्कॉर्पियो का स्कॉर्पियो का काफी पीछा किया। परंतु वह काफी तेज गति से वहां चला कर फरार हो गया।
घटना के संबंध में नाबालिक के पिता बुधराम चाम्पिया ने बताया कि मनोहरपुर से गुवा आने वाले बस को देखने के लिए मेरी साढ़े तीन वर्षीय बेटी घर से बाहर निकलकर सड़क में जैसें आयी ठीक उसी समय गोवा की ओर से मनोहरपुर जा रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी काफी तेज गति से आते हुए मेरी बेटी को धक्का मार फरार हो गया।




