जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक महिला से साइबर ठगों के द्वारा साइबर अरेस्ट कर 21लाख रुपए की ठगी कर ली गई, हालांकि 15 लाख रुपए और ठगी करने के प्रयास को SBI बैंक के कर्मचारियों की सतर्कता से विफल करने मामला सामने आया है। बैंक के कर्मचारी सुमन कुमारी,बसंती सामद और सहायक महाप्रबंधक शिवेंद्र कुमार ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला आदित्यपुर की रहने वाली है वह दो दिन पूर्व SBI के बिस्टुपुर शाखा पहुंची और एकाउंट में जमा 15 लाख रुपए निकलना चाह रही थी।

जिसे लेकर काउंटर में मौजूद सुमन और बसंती द्वारा पैसे निकालने की वजह पूछने पर पहले बेटे फिर मित्र को भेजने की बात कही,जिस पर शंका होने पर महिला को पास बुक लाने की बात कह लौटा दिया गया और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी,जिसके बाद दूसरे दिन दोबारा महिला पहुंची और फॉर्म में RTGS अंकित की,यानी कि एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसों का ट्रांसफर। जिसके बाद पूरा विभाग सकते में आ गया और वरीय अधिकारियों ने पैसों की निकासी रोकते हुए गहनता से पूछताछ की जिस पर बुजुर्ग ने रोते हुए पूरी सच्चाई बताई और कहा कि एक सफ्ताह में विभिन्न बैंकों में रखे 21 लाख रुपए RTGS कर ठगो को दे चुकी है। ठगो के द्वारा RBI का कर्मचारी कह उनके पैसों की जांच पड़ताल कर वापस लौटा देने की बात कही गई है और यह भी नसीहत दी कि इसकी जानकारी किसी को भी ना दे, साथ ही ठग मोबाइल को हैक कर लगातार निगरानी कर रहे थे। बहरहाल बैंक की सतर्कता से पहली बार किसी को ठगी का शिकार होने से बचा लिया गया,वही बैंक ने महिला का सहयोग करते हुए बिस्टुपुर साइबर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं सहायक महाप्रबंधक शिवेंद्र कुमार ने शहर वासियों और अपने ग्राहकों से अपील की है कि साइबर अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता है बावजूद किसी को ऐसा महसूस होता है तो बैंक से सीधा संपर्क करे या टोल फ्री नंबर 1930,और 18001234 पर संपर्क कर ठगी के शिकार होने से बचा जा सकते है।




