
सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में कोल्हान प्रमंडल का पहला शांति लता सतपति (स्वर्गीय सुदर्शन सतपति की पत्नी) ने आदित्यपुर स्थित शेरे पंजाब चौक पर सतपति होटल में पूर्व नियोजित स्टाइल बाजार के माल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सतपति होटल के ऑनर शांति लता सतपति के साथ, रंजीत कुमार सारंगी, रंजीत सतपति, राजेंद्र सतपति, राजेश सतपति ,सीमा सतपति ,सहित स्टाइल बाजार के प्रबंधन एवं कर्मचारी सभी उपस्थित रहे। शांति लता सतपति ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आदित्यपुर में यह स्टाइल बाजार वस्त्र परिधान जो सस्ता सुविधा जनक सीधे जनता की सुविधाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो आने वाले समय में लोगों के जुबान पर खरीदारी के लिए रहेंगे ।
जो अच्छे क्वालिटी वाजिब दाम पर उपलब्ध है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सह जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश,एव क्षेत्र के बुद्धिजीवी, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




