
सरायकेला :आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को शनिदेव भक्त मंडली द्वारा वार्षिकी चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे करीब दो हजार से अधिक बच्चे LKG से लेकर 10 वी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया, प्रतियोगिता सुबह नौ बजे सुभारंभ किया गया जिसका दो घंटे बाद समापन किया गया, इस मौके पर अतिथि के रूप में आदित्यपुर एनआईटी डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल ओपी मिश्रा उपस्थित हुए, जहां मंडली के द्वारा उनका गुलदस्ता भेट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही मंडली के पदाधिकारी सदस्यों को सम्मानित किया गया, वही बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल तथा गिफ्ट दिया गया, संस्था के संरक्षक देवब्रत घोष ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रतिभा और हौसला को बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है l वही 17 जनवरी को 60 बच्चों को चयनित कर पुरुस्कृत किया जाएगा,वही कार्यक्रम के समापन के बाद साफ सफाई का संदेश देते हुए कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की गई, मौके पर मंडली के संस्थापक एस के अली उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जयदेव बनर्जी समेत मंडली के सभी लोग शामिल हुए




