जमशेदपुर : रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय टाटानगर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभिषेक सिंघल उपस्थित थे। उन्होंने परिचालन विभाग में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को रेलवे में उनके कठिन परिश्रम, त्याग और बलिदान के लिए बधाई दी गई। पूर्व में भी महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं से संबंधित सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
समारोह के अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी महिलाओं को बुके और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद थे, जिनमें संतोष कुमार, के. आर. श्रेषादरी, अरिजीत सिन्हा, इम्तियाज अहमद, मो. नसीम, महेंद्र गुप्ता और योगेंद्र कुमार शामिल थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके योगदान को सराहना था। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।