जमशेदपुर : ईसाइयों का धार्मिक त्यौहार ईस्टर रविवार को जमशेदपुर के कब्रस्तानो में मनाया गया।इस त्यौहार को पुनरुत्थान रविवार या पास्का भी कहा जाता है। ईस्टर ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है.यह हर वर्ष गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है.

माना जाता है कि ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद, वे पुनः जीवित हो गए थे जिसे लेकर ईसाइयों ने कब्रस्तानो में जाकर अपने पूर्वजों के कब्र में फूल और मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद करते है। ऐसा ही नजारा बिस्टुपुर बेलडीह कब्रगाह में देखने को मिला जहां सैंकड़ों परिवारों ने अपने पूर्वजों के कब्र में जाकर उन्हें याद किए इनका मानना है कि जिस तरह प्रभु यीशु आज के दिन जीवित हो गए थे उसी तरह उनके पूर्वज भी जीवित हो कर यीशु के साथ रहते है।




