जमशेदपुर : जमशेदपुर साकची स्थित पुराने एमज़ीएम अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर तोड़ने एवं पीपल पेड़ काटे जाने का हिन्दू संगठनों ने जोरदार विरोध किया है, हालांकि एमज़ीएम अस्पताल डिमना स्थित नए भवन मे सिफ्ट हो गया है, वंही पुराने एमज़ीएम अस्पताल परिसर मे घुसते ही एक पीपल का पेड़ है जिसके निचे हनुमान मंदिर है, पुराने एमज़ीएम अस्पताल परिसर मे सभी पुराने बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है, वंही यंहा नया भवन बनाने की तैयारी है,

लेकिन गेट से घुसते ही पीपल का पेड़ और हनुमान मंदिर को हटाने का प्रस्ताव है, जिसका हिन्दू संगठन ने विरोध जताया है, साथ ही हिन्दू संगठन ने किसी भी हाल मे पीपल पेड़ और हनुमान मंदिर नहीं हटने देंगे की बातें कही है, हिन्दू संगठन ने कहा कि इस विरोध के बावजूद भी अगर यंहा काम कर रहें ठीकेदार मंदिर और पीपल पेड़ कटेगा तो हिन्दू संगठन जोरदार आंदोलन करते हुए हनुमान मंदिर और पीपल पेड़ बचाने का काम करेगा।




