शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों के दिन समाप्ति की ओर : हरेलाल महतो 

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

 

झारखण्ड :   रुलडीह गोलीकांड के शहादत दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने चांडिल प्रखंड के कुरली, चौका मोड़, ईचागढ़ प्रखंड के चोगा, आदारडीह, कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह शहीद बेदी, तिरुलडीह मोड़, कुकडू प्रखंड मुख्यालय तथा सिरुम मोड़ पर स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

शहीद धनंजय महतो के पैतृक गांव आदारडीह में स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के पश्चात हरेलाल महतो ने शहीद धनंजय महतो की पत्नी बारी देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यहाँ से सैकड़ों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में तिरुलडीह पहुंची। जहां श्रद्धांजलि देने के पश्चात मोटरसाइकिल जुलूस कुकडू व सिरुम पहुंची।

मौके पर आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों के दिन समाप्ति की ओर है। तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजित महतो एवं धनंजय महतो के नाम पर राजनीति करके कई लोग सत्ता में आए, उन्हें जनता ने विधानसभा भेजा। जनता को उम्मीद थी कि ईचागढ़ विधानसभा के शहीदों को सम्मान मिलेगा, जनता के समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन जनता के उम्मीद के विपरीत काम हो रहा है। हरेलाल महतो ने कहा कि जिन विषयों को लेकर अजित महतो व धनंजय महतो आंदोलन करते हुए शहीद हुए थे, वह विषय आज भी जिंदा है। उन विषयों पर कोई बात भी नहीं करना चाहता है। हरेलाल महतो ने कहा कि अजित महतो व धनंजय महतो के संघर्ष और त्याग को कब सम्मान मिलेगा?उन्होंने कहा कि जब तक ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, इत्यादि की समुचित व्यवस्था नहीं उपलब्ध होगी, तब तक शहीदों के सपने अधूरे रहेंगे। इस मौके पर शहीद धनंजय महतो की पत्नी बारी देवी, शहीद पुत्र उपेन चंद्र महतो, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सत्यनारायण महतो, सुसेन महतो, गुरूपद सोरेन, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, तुलसी महतो, जीतू महतो, माधव सिंह मुंडा, दिलीप प्रमाणिक, योगेंद्र महतो, गुरुचरण महतो, दामोदर सिंह मुंडा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours