
रांची: राज्य सरकार ने चुनावी आहट महसूस होते और विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बड़े पैमाने पर ,राज्य के अंचल अधिकारियों और, बंदोबस्त पदाधिकारी का तबादला किया है।. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी विभागों में संभवत आचार संहिता लगने से पहले एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाएंगे। जिसके सिलसिला विगत कुछ दिनों से कुछ कुछ ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद अब बड़े पैमाने पर भू-राजस्व विभाग ने बुधवार की देर शाम इससे संबंधित ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी है. रांची के मांडर , गुमला के चैनपुर , चतरा के प्रतापपुर , हजारीबाग के विष्णुगढ़, देवघर के देवीपुर समेत अन्य कई जिलों में पदस्थापित सीओ का तबादला किया गया है।
इसके अलावा 24 बदोबस्त पदाधिकारियों की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी राज्य के राजधानी में अपने पहुंच पैरवी के अनुसार अपने-अपने मनचाहा जगहो पर पोस्टिंग कराने के लिए लगे हुए हैं।





