Advertisements
सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की पूर्व पार्षद विनीता अविनाश गंभीर रूप से बीमार हैं और वो टीएमएच के सीसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत लगातार गंभीर हो रही है. लगातार इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार भी नहीं हो रहा है. विनीता अविनाश को टीएमएच के चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा सहित अन्य लोगों ने टीएमएच पहुँचकर उनका हाल जाना।
Advertisement

वहीं, विनीत अविनाश का हाल जानने के लिए उनके एम-12, आदित्यपुर 1 स्थित आवास पर भी लोगों की आवाजाही बनी हुई है. बता दें कि विनीता अविनाश एक सामाजिक और समाजसेवी महिला रही हैं जिसके वजह से उनके बीमार होने की खबर से उनके वार्ड क्षेत्र के लोगों में मायूसी है।
Advertisement



