रांची : पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा के तहत पूरे देश में स्वच्छता सफाई अभियान चल रहा है। देश की सभी
राजनीतिज्ञ अधिकारी कर्मचारी आम जनता बड़ी बुजुर्ग बच्चे नौजवान महिला पुरुष बच्चे बच्चियों गालियों मोहल्ला सड़को संरचनाओं निगम स्कूल अस्पताल सहित सभी जगहो पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था। जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चला कर कार्य करें।स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया ,राष्ट्रीय स्तर का अभियान है।
जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा संरचना को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त कराया, परन्तु ‘स्वच्छ भारत’ का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। जिसके लिए स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours