जमशेदपुर : प्रेस क्लब का जमशेदपुर का शपथ ग्रहण सह पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया बता दे की प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव कराने का प्रावधान है इसी के तहत 20 अक्टूबर को चुनाव संपन्न कराया गया था, जिसमें मतदान के माध्यम से मनोज सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जिसे लेकर रविवार 22 दिसंबर को कमेटी विस्तार की गई। जिसमें नाम के साथ पदों की घोषणा की गई। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात पदभार ग्रहण किए गए सदस्यों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं नई कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता पत्रकार और उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए टीएमएच में 50% में इलाज की सुविधा प्रदान करने की पहल की गई है । वही कार्यक्रम के अंत में पदभार ग्रहण किए गए सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया और उपस्थित सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर उन्हें भी सम्मान की गई।



