Saraikela (संजीव मेहता) : प्राणिक हीलिंग जमशेदपुर फूड फॉर हंगरी के द्वारा मॉस्टर चोआ कोक सुई की स्मृति में आज रेडक्रॉस भवन, साकची में रक्तदान शिविर आहूत किया गया. इस शिविर में कुल 165 यूनिट रक्त का संग्रहों किया गया. इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ मॉस्टर चोआ कोक सुई की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. जमशेदपुर फ़ूड फ़ोर हंग्री टीम की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने बताया कि मास्टर चोआ ने धरती पर स्वर्ग उतारने का सपना देखा था और उसी सपने को पूरा करने के लिए मॉडर्न प्राणिक हीलिंग एवं फ़ूड फ़ोर हंगरी की स्थापना की गई थी. यह मॉस्टर चोआ कोक सुई की एक ऐसी शिक्षा पद्धति है, जो कि ऊर्जा विज्ञान के द्वारा मानव शरीर के अदृश्य भाग, जो भौतिक स्वरूप पर उसी प्रकार असर करता है, जिस प्रकार वैज्ञानिक पद्धति की दवाइयाँ करती है. यही कारण है कि आज दुनिया भर में 80 से अधिक देशों में करोड़ों लोग इस विद्या को सीखकर इसका लाभ ले रहे है.

श्रीमती ठाकुर ने बताया कि संस्था के द्वारा जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ 4 गाँव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने सहित शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कल्याण और स्वच्छ वातावरण के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है. इस अवसर पर प्राणिक हीलिंग फ़ूड फ़ोर हंग्री की शर्मिना पारिख, आभा ठाकुर, रवीना कुमार, जसरीन, अनिता खेमका, सारिका अग्रवाल, नीतू गर्ग सहित रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, डी के घोष आदि उपस्थित थे.



