Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार का अधिसूचना संख्या – 12/पी.5-1004/2024-2632, राँची, दिनांक 25.06.2025 के आलोक में अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-यातायात थाना प्रभारी, आदित्यपुर को राज्य पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है.

Advertisement
इसी क्रम में आज दिनांक 07.07.2025 को अजय कुमार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०), सरायकेला खरसावाँ की उपस्थिति मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पिपिंग सेरेमनी का आयोजन करते हुए सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें पुलिस उपाधीक्षक की नई रैंक से अलंकृत किया गया .
Advertisement




