जमशेदपुर : 13 अक्टूबर को बागबेड़ा में हुए छोटू सिंह उर्फ रोहित सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएससी कौशल किशोर ने बताया कि बाबू बंगाली को शक था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक छोटू सिंह का अवैध संबंध है इसके बाद बाबू बंगाली में अपने साले कुंदन के साथ मिलकर छोटू की गोली मार कर हत्या कर दी घटना के बाद पुलिस में एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की इस दौरान 19 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि बागबेड़ा बड़ौदा घाट के समीप बाबू बंगाली और अन्य अपराधी ठहरे हुए हैं उसके बाद पुलिस ने छापामारी कर वहां से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

जिसमें बाबू बंगाली ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शंका में छोटू की हत्या की है जिसके बाद उसके निशानदेही पर दो पिस्टल,9 जिंदा कारतूस,3 मैगजीन एक मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद की है वही गिरफ्तार अपराधियों में बाबू बंगाली,राजू हेसा,नीतीश राय,मनीष कुमार अग्रवाल और रोशन गुप्ता है जबकि कुंदन पिछले दिनों न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया था वहीं गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





