पटना : भागलपुर बीएमपी -2 की सिपाही शोभा कुमारी 22 वर्ष को पति गजेंद्र कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी।कोतवाली थाना इलाके में बिना सिनेमा हॉल के पास होटल मीनाक्षी में दोनों सुबह पहुंचे।दोनों कमरा नंबर 303 में चले गए।करीब आधे घंटे तक गजेंद्र ने मारपीट की।फिर देसी कट्टा से सिर में दो गोली मारकर उसका भेजा उड़ा दिया।गोली लगने से सर के कई हिस्से कमरे के दीवार से चिपक गया।गजेंद्र कमरे से निकाला और होटल स्टाफ से यह पूछते हुए निकला की नाश्ते की दुकान कहां है। फिर वह नहीं लौटा।दोनों ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था।दोनों के बीच अनबन चल रही थी।जहानाबाद के दमोह निवासी गजेंद्र हत्या करने की नीयत से ही पटना आया था। जब पुलिस होटल के कमरे में पहुंची तो बेड पर सिंदूर पसरा हुआ था।सीलिंग पर खून के छींटे थे। दरवाजे के बाहर खून भी बह रहा था।गजेंद्र पत्नी को छुट्टी नहीं मिलने से था परेशान।भागलपुर में ट्रेनिंग के कारण छुट्टी नहीं मिल पा रही थी।गजेंद्र बार-बार शोभा को छुट्टी लेने के लिए कहता था इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गजेंद्र ने शोभा को मिलने के लिए होटल मीनाक्षी में बुलाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। शोभा के पिता दीनानाथ यादव के बयान पर गजेंद्र पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

June 13, 2026 7: 56 pm
Breaking
- गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल, एक को लगी मामूली चोट।
- टाटा जू मे आयोजित समर कैंप मे 80 बच्चों ने लिया भाग,विभिन्न वन्यजीवों के बारे मे प्राप्त की जानकारी।
- एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल।
- दूसरे दिन भी चला साकची मे नो इंट्री वाहनों के खिलाफ अभियान, वसूले गए वाहन चालकों से दंड शुल्क।
- झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री।
- धरना में पहुंचे ननि के प्रशासक और जुडको के जीएम, दिया आश्वासन।
- पानी के लिए सड़क पर उतरे आदित्यपुर वासी, जकमो और अधिवक्ता संघ के बैनर तले आकाशवाणी चौक पर दिया धरना, आम लोगों के साथ सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन।
- कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर।




