Advertisements
जमशेदपुर : एमजीएम हॉस्पिटल कॉलेज की डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पश्चिम बंगाल में हुए घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह सब न्याय की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है की यह एक केवल डॉक्टर की बात नहीं है, यह महिलाओं से जुड़ी बातें हैं। हमारी मांग है कार्यस्थल पर सुरक्षा मिले। डॉक्टरों का कहना है की जिस तरह पश्चिम बंगाल में यह घटना हुई है, यह केवल मर्डर ही नहीं है, इसके साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया है, उस समय वह अपनी ड्यूटी पर थी।
Advertisement

बंगाल की मुख्यमंत्री भी एक महिला है और वहां पर ऐसी स्थिति है। उन्होंने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है इनकी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो अपराधी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।अन्यथा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।





