Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : गम्हरिया में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष फ़ूलकान्त झा ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के 13वें प्रधानमन्त्री थे. साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे. जिन्हें लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।
Advertisement

इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पीवी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।





