जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थानांतर्गत नामदा बस्ती में फायरिंग के घटना की साजिश रचने के वाले 4 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि चार जुलाई के देर रात्रि गोलमुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि नामदा बस्ती में फायरिंग की घटना घटित हुई है।

जिसके बाद एक टीम गठित कर थाना प्रभारी राजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे जहां अनुसंधान में पाया की राजा यादव का अपने पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा है,जिसे लेकर घटना के रात्रि राजा के घर ने वीर सिंह उर्फ पंडित,रवि कुमार राव और विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी ने बैठक कर एक साजिश रची और घर में दो खोखा रख कर झूठा अफवाह फैलाया गया कि कुछ युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है,जो अनुसंधान में गलत साबित हुई और चारों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का उद्भेदन हुआ,वही इनके पास दो देशी कट्टा,दो गोली और चापड़ बरामद किया गया।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में राजा,वीर सिंह और विक्की पर कई अपराधिक मामले दर्ज है।सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




