आब्जर्वर ने डीसी एसपी के साथ किया कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर: पुलिस ऑब्जर्वर और जनरल आब्जर्वर के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल सहित विभिन्न पदाधिकारी ने आज जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर आज से पूरी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस ने संभाल ली है। यहां पर तीन विधानसभा क्षेत्र के ई वी एम पहुंच चुके हैं। यहीं से ई वी एम डिस्पैच होंगे, जमा भी होंगे और 4 जून को गिनती इसी स्थान पर होगी।उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि जो कुछ थोड़ी बहुत कमी रह गई है, उसका दिशा निर्देश हमें मिला है। उसे हम सब ठीक कर ले रहे हैं और यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था लागू हो गई है। अब यहां किसी का भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि यहां पर सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। गिनती के दिन त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभी से ही मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।

यहां पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जो सीसीटीवी माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी। साथ ही जो स्थानीय गश्ती दल है, उन्हें भी निर्देश दिया गया है की गश्ती करते रहें।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours