रांची : झारखंड में भ्रष्टाचार इन दोनों सर चढ़कर बोल रहा है। छोटे पदों पर कार्य कर रहे पदाधिकारी हो या बड़े ऑफिसर सब अपना स्वार्थ देखते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही में एसीबी ने गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम के दो कर्मियों को 4000 रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सिटी मैनेजर अनिल उराव (35)और सवैयर राकेश कुमार (33
नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य से जुड़े हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मोहम्मद एजाजुल अंसारी ने पलामू प्रमंडल एसीबी कार्यालय में सिटी मैनेजर और सर्वेयर के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत की थी। वार्ड संख्या 33 में रहने वाले मोहम्मद एजाजुल की मां लैलून बीवी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम द्वारा स्वीकृत है। योजना की पहली किस्त 45000 रुपए और दूसरी किस्त 67600 का भुगतान हो चुका है।तीसरी किस्त की राशि 90000 रुपए खाते में भेजने के लिए लाभार्थी से रिश्वत मांगी गई थी। सिटी मैनेजर अनिल उरांव और सर्वेयर राकेश कुमार ने लाभार्थी से मिलकर ₹4000 की डिमांड की थी। शिकायत करने वाले घुस नहीं देना चाहते थे ।इसलिए उन्होंने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी। घूस मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार की शिकायतकर्ता से सिटी मैनेजर और सर्वेयर नगर निगम कार्यालय के पार्षद कच्छ में घूस लेते दोनों पकड़े गए। गिरफ्तार सिटी मैनेजर रांची के पीठोरिया और सर्वेयर मेदनी नगर के
रहने वाले हैँ।

June 13, 2026 7: 53 pm
Breaking
- गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल, एक को लगी मामूली चोट।
- टाटा जू मे आयोजित समर कैंप मे 80 बच्चों ने लिया भाग,विभिन्न वन्यजीवों के बारे मे प्राप्त की जानकारी।
- एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल।
- दूसरे दिन भी चला साकची मे नो इंट्री वाहनों के खिलाफ अभियान, वसूले गए वाहन चालकों से दंड शुल्क।
- झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री।
- धरना में पहुंचे ननि के प्रशासक और जुडको के जीएम, दिया आश्वासन।
- पानी के लिए सड़क पर उतरे आदित्यपुर वासी, जकमो और अधिवक्ता संघ के बैनर तले आकाशवाणी चौक पर दिया धरना, आम लोगों के साथ सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन।
- कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर।




