Saraikela (संजीव मेहता) : मासिक अपराध गोष्ठी में आज मई 2025 माह में 3 से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले पुलिस ऑफिसरों को सुसेवांक से पुरस्कृत किया जाएगा. इसकी घोषणा आज पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ मुकेश कुमार लुनायत ने किया. आज मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला अनुमंडल और चांडिल के साथ सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियां शामिल हुए.

अपराध गोष्ठी में मई माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं मई माह में निष्पादित कांडो/यू डी कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए जून माह में अधिकाधिक निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही मई माह में 3 या 3 से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को एक- एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया. इसके साथ अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें जनवरी माह से मई माह तक जिला के विभिन्न थानों में प्रतिवेदित सम्पत्तिमूलक कांडों की थानावार समीक्षा की गई और ऐसे कांड जिनका उद्भेदन नहीं हुआ है, उनका उद्भेदन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. वहीं सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया. अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रतिवेदित कांडो के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया. साइबर कांडों के संबंध में समीक्षा की गई एवं रोकथाम तथा कांड निष्पादन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया. पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया. लंबित वारंट कुर्की का निष्पादन हेतु कार्य योजना तैयार कर लंबित की संख्या में कमी लाने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया. CCTNS के अंतर्गत real time complete and quality data प्रविष्टि हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया. जिलांतर्गत अवैध उत्खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया.




