
जमशेदपुर बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के स्क्रैप गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गया।इसी बीच गोदाम के मालिक काली शर्मा और आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन आग ऐसा विकराल रूप धारण कर चुका था कि देखते-देखते भीषण आग में तब्दील हो गया।जिसके सूचना पर अग्निशमन दल घटना स्तर पर पहुंची और समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी है।बताया जा रहा है कि गोदाम में रबर प्लास्टिक एवम अन्य सामान स्क्रैप में रूप में रखा जाता था।जिसमें शाम लगभग 7:00 बजे अचानक गोदाम के कोने से धुआं निकलने लगा।
वहां मौजूद कर्मियों ने यह देख पहले अपने स्तर से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते-देखते आग पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। दुकान मालिक का कहना है कि इस आग लगी में उसे 5 से 10 लख रुपए की नुकसान हुआ है।




