जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना बस्ती के 100 परिवार, कचरा और पानी की समस्या से त्रस्त है अब इनका गुस्सा नगर निगम के खिलाफ फूटने लगा है। यहां की स्थिति ऐसी है कि 6 महीने से कचरा उठाव नहीं होने से यहां के वासी नारकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो गए है। कचरा पहाड़ का रूप ले चुका है बदबू और गंदगी से हर परिवार में कोई ना कोई बीमार पड़ा हुआ है,सिर्फ वहां रहने वाले ही लोग नहीं उधर से गुजरना भी दुश्वार हो चुका है।

यहां के वासी सिर्फ कचरे से ही नहीं पानी की समस्या से भी त्रस्त है,दिन में एक बार और कुछ मिनटों के लिए ही पानी आता है,जिस वजह से इन परिवारों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। इन बस्ती वासियों का कहना है कि दिनों दिन आस पास में मकान और बिल्डिंग बनते जा रहे हैं लेकिन सुविधा के नाम पर नगर निगम कुछ भी नहीं देती। कई बार क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया,लेकिन निदान की कोई पहल नहीं हो पाई जिस वजह से 6 महीने का कचरा, पहाड़ का रूप ले चुका है,बस्ती वासियों ने चेतावनी दी कि एक सफ्ताह में कचरे का उठाव नहीं हुआ तो नगर निगम के अन्य प्रोजेक्ट को बंद कराते हुए कर्मचारियों को खदेड़ कर भगाएंगे।




