जमशेदपुर : बीते दिन 17 मार्च को Tata Steel के अंतर्गत कार्यरत वेंडर कंपनी SNS Industries में कार्यरत ठेका मजदूर बर्मामाइंस भक्तिनगर निवासी सत्यनारायण निषाद की कम्पनी गेट के समीप मूर्छित होकर गिरने से मौत हो गई थी. परिजनों के अनुसार वह मंगलवार को B शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर जैसे ही कंपनी गेट से बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

जिसके बाद कंपनी के सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा अविलम्ब TMH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजा की तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की जिस पर सहमति नहीं बनने पर शव के साथ कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी, जिस पर कंपनी प्रबंधन ने गुरुवार को 15 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति जताई, साथ ही अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहयता राशि 50 हज़ार रूपये और भविष्य में मृतक के पुत्र को कंपनी में नौकरी देने की बात कही है. इसके बाद परिजनों ने आंदोलन को स्थगित करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.




