
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्तिथ लोयला स्कूल टेल्को को स्थापना के 9 वर्ष बाद सीआईसीएसई बोर्ड से मान्यता मिल गई है। गौरतलब है कि लोयोला स्कूल, टेल्को की स्थापना 2015 में हुई थी जिसके बाद दिसंबर 2022 में आरटीई मान्यता के साथ UDISE कोड मिला। इस मान्यता के दो महीने बाद, झारखंड सरकार ने बोर्ड की संबद्धता प्राप्त करने के लिए स्कूल को एन ओ सी दे दी थी। जिसके बाद झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव कुमुद सहाय के पहल पर स्कूल द्वारा दिए गए दस्तावेजों व परिसर का भौतिक सत्यापन के लिए निरक्षण करने गई टीम द्वारा समीक्षा रिपोर्ट के बाद सीआईएससीई बोर्ड के संबद्धता विभाग ने 18 जुलाई को स्कूल को अंतिम संबद्धता प्रदान की है। इससे अब स्कूल अपने बच्चों का मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिये पंजीयन कर सकती है।
यह जानकारी स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।वर्तमान में इस स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा नौ तक लगभग 1530 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल प्रशासक फादर जेरी कहा कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जोर दिया जाता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सर्वांगीण बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। यह अद्वितीय है क्योंकि यह सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए अवसर का प्रवेश द्वार प्रदान करता है।




