
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावां बिमला लकड़ा द्वारा जबरदस्त जिले में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक बिमला लाकड़ा के दिए गए निर्देश के आलोक में उत्पाद सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा आज दिनांक 29.3.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला जिला स्थित आर आई टी थाना अंतर्गत भुआ, नदी किनारे एवम पार्वतीपुर, नदी किनारे में विभिन्न चूलाई अड्डों पर अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से छापामारी की गई । छापेमारी के दौरान 700 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 40.00 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया अभियुक्त छापामारी दल को दूर से ही आता देखकर फरार होने में सफल हो गया।फलत उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जाएगा।
वहीं जिला उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेंगे। वही सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में चिन्हित कर अलग-अलग जगह पर छापामारी टीम बनाकर करवाई की जाएगी।




