
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बड़े भाई नारायण महतो के अनुसार मृतक प्रदीप महतो सरायकेला के नारायणपूर का रहने वाला है ।उसका टेंट और डीजे का व्यवसाय है। एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। उसकी एक बेटी है। वह सुबह 9:00 बजे सरायकेला के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसे जमा करने गया था। जहां लौटते समय दोपहर के वक्त मे बड़ा खाखडां के समीप अज्ञात भारी वाहन के चपेट में आकर, गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके बाद परिजनों को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से पहले सदर अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम जी एम रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटनाएं में मौत हो रही है। लोग अब कहने लगे हैं की सड़के खूनी हो गई है।




