Advertisements
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने वारिस हालत में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क किनारे काफी समय से खड़ा था, जिसे स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन की जांच की, लेकिन न तो चालक मिला और न ही वाहन से संबंधित कोई कागजात। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बोलेरो चोरी की हो सकती है या किसी आपराधिक गतिविधि के बाद छोड़कर फरार हुए हों।
Advertisement

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और इसके इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी घीरंजन कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही मामले की असलियत सामने आएगी।





