
पटना : बिहार मे ऐसा लगने लगा है कि फिर बिहार अपराधियों के गिरफ्त में और जंगल राज की ओर बढ़ रहा है. सोचिए जरा पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और चर्चित एक वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो के पिता जीतन सहनी की बेखौफ अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है. ऐसी घटनाएं विधि व्यवस्था नियंत्रित करने वाले को मुंह सीधा चिढा रही है। यही नहीं एक और दिल दहला देने वाली लोम हर्षक हृदय विदारक घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद में घटित हुई है। दो भाइयों को बेदर्दी से चाकू से वार कर एक की आंख निकाल ली गई है दूसरे की छाती में कई वार किए गए हैं। दोनों की उम्र लगभग 12वर्ष विवेक कुमार और 10 वर्ष प्रत्यूष राज का बताया जा रहा है. जिसे बेरहमी से हत्या कर पानी के गड्ढे में फेंक दिया गया है.बिहार में लोग अब कहने लगे हैं कि फिर बिहार अपराधियों के गिरफ्तार मे और जंगल राज की ओर लौट रहा है। बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता, जीतन सहनी की बेहद दरिंदगी से हत्या कर दी गई है। यह घटना जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। बताया जा रहा है कि सोपौल बाजार के अफजला पंचायत के एक घर में शव के रूप में मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। और दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है।जीतन सहनी के अलावा उनके घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर भी रहते थे। हत्या के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस का कहना है कि घटना के समय जीतन सहनी अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। जब अचानक हमलावर अपराधी उनके कमरे में घुसे और उनपर हमला किया। हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस इस मामले की तफ़तीश कर रही है।




