
राँची : राज्य में बढ़ते ईडी के जांच के दायरे से राज्य के मंत्री से लेकर अधिकारी तक सहमे हुए हैं। वहीं अब ईडी की जांच कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्र में भी अपनी जांच की दायरा की दबिश बढा दी है। एशिया महादेश के सबसे बड़ा औद्योगिक घराना कोल्हान प्रमंडल के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के यहां उनके कंपनी आवास एवं ठिकाने पर सुबह से ही ईडी ने दबिश से देकर जांच कर रही है। जिससे पुरे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ईडी की कार्रवाई की चर्चा राज्य के राजधानी के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियांरो में हड़कंप मचा दिया है ।
जमशेदपुर, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से मुख्यमंत्री, मंत्री ,सांसद ,विधायक जनप्रतिनिधियो एवं आला अधिकारियों का मधुर संबंध रहा है । आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में पड़े ईडी की कार्रवाई की चर्चा राज्य की राजधानी के राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में जोरों से चल रही है। सूत्रों के अनुसार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक के होश उड़े हुए हैं। देखना अब यह की कोल्हान की इडी की तपिश में कौन-कौन झूलसते है। समाचार लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी है।




