
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले मे झारखंड के खाद्य आपूर्ति विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को सरायकेला पहुंचे जहां सरकारी अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया है, जिससे आपूर्ति विभाग के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि मंत्री बनने के बाद से वे आपूर्ति विभाग को दुरुस्त करने में जुटे हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता इन दिनों राज्य के एफसीआई गोदामों में घूम-घूम कर वहां की कार्यशैली और विधि व्यवस्था की जांच कर रहे हैं. गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता अचानक सरायकेला पहुंचे जहां खाद्य गोदाम का वे औचक निरीक्षण कर रहे हैं. वे गोदाम के स्टॉक का मिलान करने में जुटे हैं.मौके पर सरायकेला एसडीओ, अंचल अधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर, गोदाम प्रबंधक सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद हैं. मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद जिले के आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मंत्री के लगातार निरीक्षण से जहां हड़कंप मचा हुआ है।
वही अनाज कलाबाजारी माफिया एकजुट होकर सिंडिकेट चला रहे हैं, और मंत्री उसी सिंडिकेट को तोड़ने में विभागीय मंत्री बना गुप्ता लगे हुए हैं।अब देखना यह है कि आने वाले वक्त में कलाबाजारियों के सिंडिकेट को विभागीय मंत्री तोड़ पाते हैं या इन्हीं कलाबाजारियों के बल्ले बल्ले होती रहेगी। कहां कहा जा रहा है कि जब तक जिले के आपूर्ति पदाधिकारी कलाबाजारियों पर मेहरबान रहेंगे। तब तक कलाबाजारियों की बल्ले बल्ले होती रहेगी।




