जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल कदमा जमशेदपुर का चार दिवसीय 25वा यूथ कॉन्फ्रेंस संपन्न हुआ। इस मौके पर केरला पब्लिक स्कूल के अलावा अन्य 14 स्कूल के 1700 बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में बच्चों को साइलेंट, टीचर और अपने पेरेंट्स के साथ बेहतर समन्वय एवं अन्य विषयों के बारे में उन्हें मोटिवेट किया गया।

इस कार्यक्रम के समापन समारोह में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदरा रमम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जिनके हाथों बेहतर कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों को किस तरह अपने अभिभावक के अलावा आसपास और समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित कर सकेंगे यह जानकारी उन्हें प्राप्त होती है। वही स्कूल के प्रिंसिपल शरद चंद्र ने कहा कि विगत 25 वर्षों से बच्चों को अच्छे शिक्षा के अलावा अपने अभिभावक शिक्षक एवं समाज के कार्यों के लिए समन्वय बना सके इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष 25वां वर्ष के उपलक्ष में चार दिवसीय कार्यक्रम रखा गया जिसमें आशा है कि छात्र कई बातों से लाभान्वित होंगे।




