Advertisements
रोहतास: काराकाट थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 327/25 में नामजद आरोपी गोलू पांडे ने आखिरकार माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर ही दिया। यह मामला एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
Advertisement

अब तक इस केस में कुल चार अभियुक्तों में से तीन को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। चौथा अभियुक्त गोलू पांडे फरार चल रहा था, लेकिन लगातार कराकर थाना प्रभारी भागीरथ कुमार द्वारा किए जा रहे छापेमारी और दबाव के चलते अंततः उसने अदालत में हाजिर होकर समर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही थी, जिससे घबराकर वह न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
Advertisement




