Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारदाबेडा गांव के बगान टोला के पहाडी नाला के आसपास करीब 3.5 एकड़ भूमि में अफीम की खेती को स्वयं ग्रामीणों के द्वारा नष्ट की गई है. आज बचे हुए फसल को भी पूर्णतः नष्ट किया गया.
Advertisement

इस कार्यवाही में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पु०अ०नि० विनोद कुमार और श्याम बाबु राठौर एवं सशस्त्र बल तथा ग्रामीण शामिल थे. बाद में इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठक कर पोस्तो की खेती से होने वाले दुष्परिणामों एवं कानूनी पचड़े से बचने एवं इसके बदले अन्य वैकल्पिक खेती करने को प्रोत्साहित किया गया.
Advertisement




