जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत KS लिंक रोड में दो कारों में टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बारे में कदमा अनिल सुर पथ के रहने वाले सुब्रतो सरकार ने बताया कि वह अपनी बेटी को D.A.V स्कूल बिस्टुपुर से लेकर घर लौट रहा था KS लिंक के पास पहुंचा तो बेटी ने पानी पीने की इच्छा जाता है जिस पर उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ी कर दी, इसी बीच विपरीत दिशा से एक अन्य कर तेज रफ्तार में आया और टक्कर मार दी।

सामने वाले कर को एक नाबालिक चल रहा था और उसमें एक लड़की भी बैठी हुई थी। घटना के बाद उन लोगों ने हो हंगामा शुरू कर दी जिस पर स्थानीय लोगों ने मामला को शांत कराया। वहीं कदमा थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई और घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल पुलिस घटनाक्रम को लेकर जांच में जुट गई है।




