जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानांतर्गत चौक बाजार में घटित कीमती रत्नो की चोरी की घटना के 9 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के रत्न सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना का खुलासा करते हुए dysp लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने जानकारी दी कि घटना 29 नवंबर के दोपहर में घटित हुई जब ऑप्टिकल एंड स्टोन दुकान के मालिक करण सिंह थोड़ी देर के लिए दुकान से बाहर गए थे, इसी बीच उनके दुकान ने एक युवक प्रवेश किया और अलमारी के अंदर रखे कीमती रत्न के बक्से की चोरी कर ली।

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई थी। इधर थोड़ी देर में जब करण दुकान में आया तो रत्न से भरा बक्सा गायब पाया जिसकी शिकायत अज्ञात चोर के खिलाफ जुगसलाई थाना में दर्ज कराई। वहीं सीसीटीवी ने कैद चोर की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें सफलता पाते हुए महज 9 घंटे के अंदर चोर को कीमती रत्न के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चोर अपना नाम अरबाज खान उर्फ चूहा और पंछी मोहल्ला के रहने वाला बताया है। dysp ने बताया कि वह पूर्व में भी रेलवे का सामान और अन्य दुकानों में चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। वह मौका देख कर खाली दुकान में अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता है।






