
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले के बर्मा माइंस थाना अंतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। हो रहे प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन जहां गंभीर है जिसे देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान की कड़ी में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल एवं जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने ट्रक ड्राइवर को सुरक्षा और गाड़ी चलाने से संबंधित सभी सावधानियां बताएं। कार्यक्रम में ड्राइवर तथा वहां उपस्थित सभी दर्शकों के लिए एक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा गया था, जिसके अंतर्गत सभी से ट्रैफिक संबंधित सवाल पूछे गए और जिन लोगों ने सही जवाब दिया, उनको पुरस्कार दिया गया।
जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे जागरूकता अभियान के कार्यक्रम अन्य जगहों पर भी आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर सही जवाब देने वाले जनसंवाद एवं एससीसीएन के रिपोर्टर रॉकी एवं प्रभात खबर के फोटोग्राफर उमाशंकर दुबे को भी सही जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया।




